फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में 40 नए पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Thu, 09 Jul 2020 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 40 नए कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं। इसमें शिमला के रोहड़ू में तीन, ऊना दो, मंडी-चंबा में एक-एक और सोलन जिले में एक साथ 33 नए मामले आए हैं। रोहड़ू में अहमदबाद(जम्मू-कश्मीर) से लौटे दो संक्रमित खाद्य आपूर्ति निगम के हट में होम क्वारंटीन और दिल्ली से लौटा एक लोक निर्माण विभाग के रोहड़ू स्थित विश्राम गृह में संस्थागत क्वारंटीन था। एडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए हट और विश्राम गृह को तुरंत सील करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दोनों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोलन जिले में कोरोना के एक साथ 33 मामले आने से हड़कंप मच गया है।  इनमें से 29 मामले सारा टेक्सटाइल मिल के हैं। यहां काम करने वाला एक कामगार कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के टेस्ट लिए गए। जिनमें से गुरुवार को 29 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि चार अन्य मामलों में दो अर्की के और दो झाड़माजरी के हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने पुष्टि की है। वहीं, ऊना जिले में भी दो नए केस आए हैं। एक पॉजिटिव मामला हरोली उपमंडल के भदसाली का है। गगरेट उपमंडल की 80 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। पंजाब से लौटी संक्रमित महिला होम क्वारंटीन थी।


 जिले में अब तक कोविड-19 के 133 मामले आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने दो पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दो लोगों को उपचार के लिए खड्ड स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को आईसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडी सदर क्षेत्र का एक 36 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित पहली जुलाई को केरल से लौटा है और होम क्वारंटाइन था। वहीं चंबा जिले में भी एक पॉजिटिव मामला आया है। बुधवार को लिए सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। संक्रमित नोएडा से लौटा था और चवाड़ी में क्वारंटीन था। संक्रमित को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है।  इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1141 हो गई है। 284 सक्रिय मामले हैं। अब तक 833 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। 13 राज्य के बाहर शिफ्ट हो गए हैं। गुरुवार को राज्य में 13 और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: सीएम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में हमें सावधानी बरतते हुए विकास के रास्ते पर बढ़ना है। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां खोल दी गई हैं। संक्रमण से बचने को सावधानी जरूरी है। आर्थिक संकट है, मगर क्षेत्र के लिए स्वीकृत प्रोजेक्ट का पैसा खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को इन प्रोजेक्टों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1100 से अधिक हो गई है, लेकिन इनमें ज्यादातर मामले बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोगों के हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति को संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समय रहते की गई पहल से देश में कोविड-19 के मामले अन्य विकसित देशों से काफी कम हैं। देश में अभी तक लगभग 21 हजार लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है, जबकि विश्व के 15 सबसे विकसित राष्ट्रों में कोरोना से 5.52 लाख लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें