जिला समय
हमीरपुर सुबह 7 से 10 बजे तक
कुल्लू सुबह 10 से 1 बजे तक
मंडी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
सोलन सुबह 8 से 12 बजे तक
किन्नौर कल होगा तय
बिलासपुर सुबह 10 से 2 बजे तक
कांगड़ा सुबह 8 से 11 बजे तक
चंबा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
शिमला सुबह 8 से 11 बजे तक
ऊना सुबह 7 से 10 बजे तक
सिरमौर सुबह 10 से 1 बजे तक
प्रदेश सरकार ने एनएफएसए उपभोक्ताओं को दो महीने राशन का कोटा एक साथ देने के फैसले से खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने डिपो होल्डरों को निर्देश दिए हैं कि वह इंडेंट काटकर गोदामों से राशन उठाएं, जिससे उपभोक्ताओं को दो महीने का राशन साथ साथ उपलब्ध होता रहे। बता दें कि उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई महीने एक साथ आटा-चावल उपलब्ध कराया जाना है।
ऐसे में सरकार ने गोदाम के लिए सप्लाई शुरू कर दी है। गोदामों में समान खराब न हो, इसके चलते डिपो होल्डरों तीन दिन के भीतर राशन उठाने को कहा गया है। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि कोरोना के चलते डिपो होल्डरों को समय रहते राशन उठाने को कहा है। इससे कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा।