हिमाचल सीआईआई के चेयरमैन कर्नल शैलेश पाठक के नेतृत्व में भारतीय उद्योग परिसंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। उन्होंने सीएम को विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। प्रस्तावित बल्क ड्रग मैन्युफैक्चरिंग पार्क में तेजी लाने का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री से इस पर विचार करने का अनुरोध किया है।
कर्नल पाठक ने कहा कि हिमाचल में उद्योग सीमा पर स्थित हैं। इसलिए उद्योग को चलाने की अनुमति के बावजूद आदमी और सामग्री की अंतरराज्यीय आवाजाही पर प्रतिबंध से उद्योगों के संचालन में बाधा आई है। सीआईआई ने हिमाचल प्रदेश के राजकोषीय में सुधार पर एक नोट भी प्रस्तुत किया। कहा कि इस पर अमल किया जाए तो राज्य के राजकोष में सुधार के साथ उद्योग लंबी अवधि में चलने में सक्षम होंगे।
वाइस चेयरमैन शैलेष अग्रवाल ने कहा कि बागवानी, पर्यटन, अक्षय ऊर्जा और फार्मा आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कुछ अल्पावधि और दीर्घकालिक उपाय सुझाए हैं। राज्यों के उच्च उधार लेने की अनुमति देने को एफआरबीएम मानदंडों में ढील देने, व्यर्थ प्रशासनिक व्यय कम करने, वित्त वर्ष 20 के लिए लंबित जीएसटी बकाया भुगतान और राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों का विनिवेश की मांग की है। सीआईआई ने बागवानी और संबद्ध सेवाओं पर विशेष जोर दिया है। प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने की सिफारिश की है।