फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल फीस मामले पर सरकार गंभीर, जल्द लेंगे फैसला: भारद्वाज

Mon, 18 May 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि प्रदेश सरकार निजी स्कूलों की फीस कम करने के मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत छुट्टी से लौट आए हैं। उन्हें सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसी सप्ताह फीस को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। नए आदेश जारी होने तक उन्होंने सभी निजी स्कूलों को अभिभावकों पर दवाब न बनाते हुए फीस नहीं लेने को कहा है।

विज्ञापन


सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि फीस कम करने के मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों और अभिभावकों के हित में फैसला लेते हुए प्रस्ताव बनाने को कहा है। इसी कड़ी में विभागीय अधिकारी काम कर रहे हैं। अन्य राज्यों ने किस तरह से लॉकडाउन के दौरान की फीस में कटौती की है। इसको लेकर मंथन जारी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कॉलेजों में दस जून तक छुट्टियां की गई हैं। कॉलेज खुलने के बाद परीक्षाएं शुरू करने पर विचार जारी है।

हिमाचल विश्वविद्यालय को स्थिति को देखते हुए परीक्षा का शेड्यूल बनाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जमा दो कक्षा का भूगोल विषय का पेपर लिया जाएगा। दसवीं और जमा दो कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम भी शुरू हो गया है। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 31 मई तक स्कूलों में छुट्टियां की गई हैं। स्कूलों को खोलने का फैसला केंद्र सरकार की आगामी गाइड लाइन जारी होने के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अपने कामकाज की जानकारी देने के लिए शिक्षा मंत्री ने शुरू की वेबसाइट

 शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की हर गतिविधि की जानकारी अब उनके नाम पर शुरू की गई वेबसाइट पर मिल जाएगी। सोमवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने अपनी निजी वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट पर शिक्षा विभाग से जुड़े आदेशों और योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। 

वेबसाइट के शुभारंभ पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के इस दौर में जिंदगी बहुत बदल गई है। यह बदलाव आगे भी जारी रहेंगे। इस डिजिटल युग में जब सरकार का अधिकांश काम कंप्यूटर के माध्यम से हो रहा है तो उन्होंने भी इस तकनीक का हिस्सा बनने का फैसला लिया है। इसके चलते ही नई वेबसाइट बनाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें