लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने पर वह परिवार समेत घर पर ही रहा है। कोरोना संक्रमित दोनों लोगों के परिजनों के 17 अप्रैल रात को एवं प्राथमिक संपर्क में आए लोगों के 101 नमूने जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इनमें 92 की रिपोर्ट मिली है।
संक्रमित लोगों के परिजनों समेत सभी निगेटिव हैं। नौ सैंपल रिपीट किए गए हैं। प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्क के 159 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें 100 नमूने परीक्षण को आईजीएमसी तथा 59 टांडा भेजे हैं।
इनकी रिपोर्ट आनी है। उधर, उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव दोनों लोगों के परिवार में सभी सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव है।