फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी के 58 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में कोरोना से मौत

Mon, 24 Aug 2020 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वार्ड नंबर तीन निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। व्यक्ति पिछले कुछ समय से हृदयरोग, उच्च रक्तचाप और शुगर की बीमारी से ग्रस्त था। व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ा है। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार बद्दी में किया गया। जानकारी के अनुसार बद्दी के वार्ड नंबर तीन सराजमाजरा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पहले हार्ट की समस्या को लेकर बद्दी सीएचसी आया था।

विज्ञापन


वहां मौजूद डॉ. अभिनव ने व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की। व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां बीती रात उसकी मौत हो गई। पीजीआई में उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट भी किया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पाजिटिव पाया गया।  उधर, बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले काफी समय से हृदयरोगी और शुगर का मरीज था।

दो दिन पहले भी इमरजेंसी में उसे बद्दी सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजाआई रेफर कर दिया था। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक का सोमवार को बद्दी में कोविड प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। उसके संपर्क में आए लोगों से आईसोलेट करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें