फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में आरक्षित होंगे वार्ड, निर्देश जारी

Fri, 26 Mar 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में वार्ड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इन वार्डों में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जाएंगे। इन वार्डों 24 घंटे डॉक्टर और नर्सें ड्यूूटी पर रहेंगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ से संपर्क में है। 

विज्ञापन


सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर अधिकारियों और मेडिकल अफसरों के साथ मंथन किया। बीते एक सप्ताह से इन चार जिलों में कोरोना संक्रमण के सौ से अधिक मामले आए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जैसे-जैसे मामले बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीमारी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें