फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: कोरोना वैक्सीन से नहीं, दिल का दौरा पड़ने से हुई बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 26 Mar 2021 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के शांगचन गांव की जूही देवी की मौत कोरोना वैक्सीन लगने से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। जूही देवी (74) को गुरुवार को दोपहर दो बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र बराधा में कोरोना वैक्सीन का टीका लगा था। लगभग 45 मिनट तक वह अस्पताल में निगरानी में रही। बाद में वह गांव की तीन महिलाओं के साथ अस्पताल से चली गई। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गु     लेरिया और स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्य टीम ने शुक्रवार को बराधा गांव का दौरा किया। छानबीन के बाद टीम ने पाया कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 

विज्ञापन

           
एसडीएम ने कहा कि जूही देवी के पुत्र ज्ञान सिंह और मेहर सिंह ने लिखित बयान दिया है कि उनकी मां पहले से ही रक्तचाप की मरीज थी। एक साल में तीन बार दिल का दौरा पड़ा था। गुरुवार को चौथी बार दिल का दौरा पड़ा। साथ गई महिलाओं के अनुसार जूही देवी ने बराधा में ही अपने रिश्तेदार के घर दोपहर का भोजन किया। घर जाते समय शाम को लगभग साढ़े चार बजे उन्हें चक्कर आया और दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मृत महिला को गांव ले गए। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि 25 मार्च को स्वास्थ्य उपकेंद्र बराधा में 24 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था। इनमें 23 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। जिले में अभी तक 60 साल से अधिक आयु के 14384 लोगों को टीका लग चुका है। वे स्वस्थ हैं। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें