फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में कोरोना को लेकर सख्ती करने की तैयारी

Sat, 30 Jul 2022 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकार ने अभी बिना मास्क लोगों पर जुर्माना लगाने का निर्णय नहीं लिया है। अगर लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में जुर्माने का भी प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार सख्ती करने जा रही है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थानों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसको लेकर सरकार कार्यालय में अधिकारियों (एचओडी) की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। अगर कोई कर्मचारी और व्यक्ति बिना मास्क पाया जाता है तो अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। सरकार की मानना है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए हैं। इसलिए मामलों में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन


सरकार ने अभी बिना मास्क लोगों पर जुर्माना लगाने का निर्णय नहीं लिया है। अगर लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में जुर्माने का भी प्रावधान किया जाएगा। हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 900 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5,000 के पार हो गया है। महामारी से फिर लोगों की मौत होने लगी है। 

प्रदेश में इस समय 70 से ज्यादा कोरोना संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। ये सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को टीमें गठित करने के लिए कहा है। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगी। उधर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मास्क पहनने का नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है। अगर लोग कोरोना के प्रति लापरवाही करते रहे तो सख्त निर्णय भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें