हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के गोंदपुर की एक इकाई में कार्यरत महिला संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद महिला के कोरोना संदिग्ध की भनक मात्र से प्रशासन की शनिवार को एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने की। बैठक में पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, एसएचओ संजय शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बता दें कि गोंदपुर एक दवा इकाई में कार्यरत महिला की जांच निजी लैब से पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाए हैं। हालांकि सोलन के बद्दी लैब से रिपोर्ट आना अभी बाकी है। हालांकि, प्रशासन ने एहतियातन महिला के निवास स्थान वाली पूरी गली को सैनिटाइज करवा दिया है। साथ ही महिला की ट्रेवल हिस्ट्री के साथ-साथ महिला के संपर्क में रहने वालों की सूचि भी तैयार की जा सकेगी। इस बारे में स्थानीय प्रशासन कोई भी कोताही नहीं बरत रहा है। निजी लैब से आई पॉजिीटिव रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने कमर कस ली है।
हालांकि, कसौली से देर शाम तक ही रिपोर्ट आ पाएगी। वहीं, सीएमओ सिरमौर केके पराशर ने बताया कि सरकारी लैब से टेस्ट रिपोर्ट आनी है। उसके बाद ही इस बारे में कुछ आगे कहा जा सकता है। उधर, एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने महिला कि लैब से रिपोर्ट आते ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। संदिग्ध महिला के देवीनगर किराए के घर-कमरे को और आसपास की गलियों को सैनिटाइज करवा दिया गया है।