फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: 10 कोरोना मरीजों की मौत, 1029 संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 11:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से दस मरीजों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश भर में 1029 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से तीन मरीज जिला शिमला के रहने वाले थे और एक महिला सिरमौर की बताई जा रही है। सीएमओ डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने आईजीएमसी में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। आईजीएमसी में जिला शिमला के सराहन रामपुर के रहने वाले 73 साल के बुजुर्ग को 6 अप्रैल को दाखिल किया था। मरीज को कोविड निमोनिया और हाइपरटेंशन की समस्या थी।
विज्ञापन
कुल्लू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से दस मरीजों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश भर में 1029 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से तीन मरीज जिला शिमला के रहने वाले थे और एक महिला सिरमौर की बताई जा रही है। सीएमओ डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने आईजीएमसी में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। आईजीएमसी में जिला शिमला के सराहन रामपुर के रहने वाले 73 साल के बुजुर्ग को 6 अप्रैल को दाखिल किया था। मरीज को कोविड निमोनिया और हाइपरटेंशन की समस्या थी।

विज्ञापन

15 अप्रैल की रात इनकी मौत हो गई। मरीज को कोरोना की एक डोज लग चुकी थी। इसके अलावा सिरमौर की 65 साल की महिला को भी 15 अप्रैल को दाखिल किया था। महिला का नाहन में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन इन्होंने दम तोड़ दिया। शहर के भट्ठाकुफर के रहने वाले 56 वर्षीय पुरुष को 15 अप्रैल को दाखिल किया था। मरीज को कोविड निमोनिया भी था। 16 अप्रैल दोपहर बाद मरीज की मौत हो गई। शिमला के शीलागांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला को 11 अप्रैल को दाखिल किया था। महिला को डायबिटीज के अलावा कोविड निमोनिया था।

16 अप्रैल की शाम महिला की मौत हो गई। हमीरपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 79 और 68 वर्षीय दो पुरुषों और 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मंडी जिले में कोरोना से दो की मौत हुई है। ऊना में दौलतपुर चौक के कोरोना संक्रमित 66 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हमीरपुर न्यायालय के एक जज समेत रैपिड एंटीजन टेस्ट में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। किन्नौर में बीआरओ के 13 मजदूरों सहित 19 पॉजिटिव मामले आए हैं। 

जिला कोरोना पॉजिटिव मामले
कांगड़ा 212
सोलन 106
मंडी 100
सिरमौर 75
शिमला 67
बिलासपुर 65
हमीरपुर 138
ऊना 99
किन्नौर 19
कुल्लू 63
लाहौल-स्पीति 77
चंबा 8
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें