फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में 13 और विद्यार्थी हुए कोरोना संक्रमित

Wed, 10 Nov 2021 10:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में बुधवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिला हमीरपुर के 50 वर्षीय और 80 वर्षीय महिला बुजुर्ग,  जिला कांगड़ा के 92 और 78 वर्षीय पुरूष, 68 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 13 और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिमला और ऊना जिला के दो स्कूलों में छह विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नवीं से बारहवीं कक्षा के अलावा अब छठी कक्षा का एक विद्यार्थी भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। जिला शिमला में चार, कांगड़ा-बिलासपुर में तीन-तीन, ऊना में दो और हमीरपुर में एक विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में 27 सितंबर से स्कूल खुलने के बाद से अभी तक कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों की संख्या 521 पहुंच गई है। 335 विद्यार्थी ठीक हो चुके हैं, जबकि 160 अभी एक्टिव मामले हैं। बुधवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के किसी भी सरकारी स्कूल में कोई विद्यार्थी संक्रमित नहीं पाया गया। शिमला जिला के एक स्कूल में छठी, नवीं, दसवीं और 11वीं कक्षा के एक-एक विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

स्कूल को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इसी तरह ऊना जिला के एक स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा के दो विद्यार्थी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 149 नए मामले
हिमाचल में बुधवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें जिला हमीरपुर के 50 वर्षीय और 80 वर्षीय महिला बुजुर्ग,  जिला कांगड़ा के 92 और 78 वर्षीय पुरूष, 68 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। जबकि 149 नए मामले पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3773 पहुंच गया है। बुधवार को 8843 लोगों की सैंपलिंग हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें