हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। केरल से लौटा दौलतपुर का रहने वाला 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कांगड़ा में शुक्रवार को चार कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।