फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पेड़ गिरने से वाहनों को नुकसान, एक घायल, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 10 Jul 2020 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कांगड़ा, सुंदरनगर और मंडी में शुक्रवार को बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को जिला कांगड़ा में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान शक्तिपीठ चामुंडा के पास बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया। सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एक दुकान में बैठे चार लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


एक व्यक्ति को गंभीर हालत में टांडा के लिए रेफर किया गया। जिले के अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा। शाम के समय शहर में बादल बरसे। शुक्रवार को कांगड़ा में 30, धर्मशाला में 17, सुंदरनगर में 10 और शिमला-मंडी में दो-दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। गुरुवार रात को भी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। शुक्रवार को ऊना में 37.7, सुंदरनगर में 34.2, कांगड़ा में 33.7, भुंतर में 33.6, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 33.2, मंडी-चंबा में 33.0, सोलन में 32.0, नाहन में 30.4, धर्मशाला में 29.6, पालमपुर में 29.5, कल्पा में 27.0, मनाली में 26.0 शिमला में 25.4, केलांग में 24.2 और डलहौजी में 22.0 डिग्री सेलिसयस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें