फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सात मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 183 संक्रमित

Sat, 26 Dec 2020 09:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना से सात मरीजों की मौत हो गई। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में छह कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। यह मरीज शोघी, टूटीकंडी, कुमारसेन और सोलन के रहने वाले थे। कुमारसेन के रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को 25 दिसंबर को कोरोना संदिग्ध वार्ड से शिफ्ट किया था। लेकिन देर रात मरीज की मौत हो गई। सोलन के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को 15 दिसंबर को दाखिल किया था।

विज्ञापन


मरीज को कोविड निमोनिया था। शोघी के रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग मरीज भी 20 दिसंबर को दाखिल किया था। इन्हें रिपन से रेफर किया था। मरीज को डायबिटीज के अलावा कोविड निमोनिया था। गंभीर स्थिति होने के चलते शनिवार सुबह इनकी मौत हो गई। टूटीकंडी के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को भी 3 दिसंबर को दाखिल किया गया था। यह मरीज रिपन से रेफर किया था। मरीज को हाइपरटेंशन डायबिटीज के अलावा कोविड निमोनिया था।

कुमारसेन के रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग मरीज भी रिपन अस्पताल से रेफर किया गया था। इन्हें भी कोविड निमोनिया था। देऊंघाट सोलन के 71 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को 16 दिसंबर को दाखिल किया था। इन्हें एमएमयू से रेफर किया गया था। इसकी पुष्टि आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से एक की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के पट्टा गांव के रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग को 23 दिसंबर को हमीरपुर से रेफर करके नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। शनिवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। प्रदेशभर में शनिवार को 183 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी 72, कांगड़ा 38, शिमला 12, किन्नौर 4, चंबा 13, सिरमौर 5, बिलासपुर 12, कुल्लू 7, लाहौल-स्पीति 8, हमीरपुर में 12 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें