फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: 30 दिन में 192 से 1926 पहुंची संक्रमितों की संख्या, प्रदेश में 414 नए मामले

Wed, 12 Apr 2023 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में कोरोना की पॉजीटिविटी दर 7.7 फीसदी पहुंच गई है। एक सप्ताह में दस लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अस्पतालों में टेस्ट करवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में 30 दिनों के भीतर कोविड संक्रमितों की संख्या 192 से बढ़कर 1926 पहुंच गई है। 12 मार्च को प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 192 थी जो बुधवार 12 अप्रैल को 1926 पहुंच गई है। बुधवार को प्रदेश में 414 और लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।  हिमाचल में कोरोना की पॉजीटिविटी दर 7.7 फीसदी पहुंच गई है। एक सप्ताह में दस लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अस्पतालों में टेस्ट करवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


बुधवार को बिलासपुर में 39, चंबा में 21, हमीरपुर में 59, कांगड़ा में 114, किन्नौर में सात, कुल्लू में 15, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी में 81, शिमला में 13, सिरमौर में 17, सोलन में 12 और ऊना में 34 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए। 12 मार्च से 12 अप्रैल के बीच प्रदेश में कोरोना की पॉजीटिविटी दर 1.6 से 7.7 फीसदी पहुंच गई है। बुधवार को 5742 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए। बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें