फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: पत्रकार और डेढ़ माह के मासूम की मौत, प्रदेशभर में रिकॉर्ड 153 मामले

Thu, 13 Aug 2020 12:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन (सिरमौर)/इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को रिकॉर्ड 153 नए मामले आए हैं। सोलन में सबसे ज्यादा 50, चंबा में 23, सिरमौर 20, कुल्लू 17, ऊना 18, कांगड़ा 13, बिलासपुर तीन,मंडी दो और हमीरपुर में सात पॉजिटिव मामले आए हैं।  कोरोना वायरस ने हिमाचल के दो लोगों की जान ले ली। इंदौरा में कार्यरत दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार की अमृतसर के निजी अस्पताल में और सिरमौर के सुरला के डेढ़ माह के मासूम बच्चे की चंडीगढ़ में मौत हो गई। हालांकि कोरोना से हुईं दोनों मौतें हिमाचल की गिनती में नहीं आएंगी। मधुमेह से ग्रस्त इंदौरा के पत्रकार को करीब 10 दिन पहले सर्दी और बुखार के कारण पठानकोट के एक अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन वहां से डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। हिमाचल में किसी पत्रकार की कोरोना से यह पहली मौत है। उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन से रेफर किए डेढ़ माह के मासूम बच्चे की चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में मौत हो गई। मौत के बाद लिए सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। सुरला क्षेत्र से दो-तीन दिन पहले बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। बच्चे का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा। मामले की पुष्टि सीएमओ डॉ. केके पराशर ने की है। 

विज्ञापन


उधर चंबा में 13 मामले जिले के पुखरी ब्लॉक से हैं। कोरोना काल में चंबा में अब तक 253 केस आए हैं। पिछले सात दिनों में 114 केस आए हैं। वहीं रिकवर अब तक 110 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा में अब सक्रिय मामले 143 हो गए हैं। सिरमौर से 20 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिसमें आठ पांवटा क्षेत्र के हैं। नायब तहसीलदार की पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश  खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर का पीएसओ (48)  भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शाम को नाहन, कालाअंब और बनेठी से पांच नए मामले आए। सभी पहले से कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। कुल्लू में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सभी संक्रमित सेब सीजन के लिए आए हुए कामगार हैं। ये कामगार यूपी, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल से हैं और क्वारंटीन थे। मंडी जिले के गांव पारगी में 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित बद्दी बद्दी से घर आया है।  वहीं जवाहर नगर में कोरोना पॉजिटिव मृतक की पत्नी भी संक्रमित हुई है। बिलासपुर जिले में भी तीन नए मामले आए हैं

कांगड़ा जिले में देहरा, थुरल, बैजनाथ, योल, अलिहाल, पालमपुर और लवान खड्ड से नए मामले आए हैं। संक्रमितों में तीन सेना के जवान भी शामिल हैं। धर्मशाला में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  सोलन जिले में एक साथ 50 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। बद्दी 23, अर्की 12, नालागढ़ सात, सोलन सात और परवाणू में दो मामले आए हैं। हमीरपुर जिले में बेंगलुरु से आए एक ही गांव के चार लोगों समेत कुल छह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक मेडिकल प्रतिनिधि भी पॉजिटिव पाया गया है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी लोग गृह संगरोध में रखे गए थे  ऊना जिले में भी एक साथ 18 नए मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3667 पहुंच गया है। 1261 सक्रिय मामले हैं। 2362 मरीज ठीक हो गए हैं। बुधवार को 89 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 16 की मौत हो चुकी है। 26 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित संधोल की महिला का अंतिम संस्कार, बेटे के दोस्त ने दी मुखाग्नि

संधोल तहसील की कोरोना संक्रमित मृतक बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार बल्ह में सुकेती खड्ड किनारे विशेष श्मशानघाट में बुधवार को किया गया। हिंदू रीति रिवाज से पूरे सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर दाह संस्कार किया गया। महिला का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव आया है। अंतिम संस्कार में परिवार की ओर से कोई भी शामिल नहीं हो पाया। बेटे के दोस्त ने मुखाग्नि दी। बुजुर्ग महिला अपने पूरे परिवार के साथ दोहते की शादी में चंडीगढ़ गई थी।

जब ये लोग चंडीगढ़ से वापस आए तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा। महिला के अंतिम संस्कार में किसे शामिल किया जाए, प्रशासन भी लगातार महिला के बेटे के संपर्क करता रहा। बेटे ने अपने दोस्त को अंतिम संस्कार में भेजने की जानकारी दी। उसके बाद बेटे के दोस्त ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संधोल रमेश कुमार शामिल हुए। एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा ने कहा कि महिला का अंतिम संस्कार विधि विधान से किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें