फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल सरकार ने लगाईं और बंदिशें, स्वर्णिम रथ यात्रा स्थगित, शादी समारोहों के लिए नए निर्देश

Tue, 06 Apr 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सुंदरनगर

सार

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला
  • अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे 50 लोग
  • इनडोर शादी समारोहों में 50 लोगों को अनुमति
विज्ञापन
कोरोना की स्थिति को लेकर आयोजित बैठक में सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने नई बंदिशें लागू कर दी हैं। अब शादी समारोहों में इंडोर में 50 लोग और खुले में 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। प्रदेश के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में लोग दर्शन करने तो जा सकेंगे, लेकिन भीतर हवन करने पर पाबंदी लगा दी है। अंतिम संस्कार में भी 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर 15 अप्रैल से निकाली जाने वाली स्वर्णिम रथ यात्राएं रद्द कर दी गई हैं। ये निर्णय राज्य में कोरोना की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक में लिए गए। 

विज्ञापन


वहीं, सुंदरनगर के सुकेत में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन आना चिंता की बात है। हालांकि प्रदेश में अभी नाइट कर्फ्यू पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ आठ अप्रैल को कोरोना को लेकर वर्चुअल बैठक करेंगे। इसके बाद नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें और बंदिशें बढ़ सकती हैं। बाहरी राज्यों के कोरोना हाईलोड सिटी से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया जाएगा, इसका फैसला भी कैबिनेट में लिया जाना है। 

बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
समीक्षा बैठक में सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलों में कोविड-19 के लिए टीकाकरण और जांच को अभियान मोड पर चलाने और होम आइसोलेट रोगियों से संपर्क रखने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सीमा क्षेत्रों पर लोगों की स्क्रीनिंग पर विशेष बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि राज्य में कोरोना के 3828 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


नाहन मेडिकल कॉलेज में 28 नर्सों के नए बैच की तैनाती के आदेश
सीएम ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन सिलिंडर, वैक्सीन, पीपीई किट्स, फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कमी नहीं है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोविड रोगियों के लिए अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध करवाए जाएंगे और नाहन मेडिकल कॉलेज में 28 नर्सों के नए बैच की तैनात के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

विज्ञापन

सैलानियों के आने से कितना फैल रहा कोरोना, होगा अध्ययन : सैजल

प्रदेश में सैलानियों के आने से कोरोना कितना फैल रहा है, इसका अध्ययन किया जाएगा। महामारी रोकने के लिए प्रदेश में अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। यानी जहां कोरोना मरीज मिलता है, उसी घर और आसपास के छोटे दायरे को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। सोलन में यूके का नया स्ट्रेन मिलने और एकाएक मामलों में इजाफा होने के बाद मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें