फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से छह और मौतें, 288 नए मरीज, रोजाना पांच हजार सैंपलों की हो रही जांच

Wed, 09 Sep 2020 11:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल में कोरोना से छह और लोगों की मौत हो गई, जबकि 288 नए मरीज सामने आए हैं। बुधवार को सोलन जिले से 3, कांगड़ा-सिरमौर-ऊना से 1-1 मरीज की मौत हुई है। आईजीएमसी में पांवटा साहिब से इलाज के लिए आए करोना वायरस पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के चलते आईजीएमसी रेफर किया था। आईजीएमसी में ही एक सोलन के मरीज की भी मौत हो गई। इसके अलावा सोलन में 2 और लोगों की मौत हो गई। इनमें एक गर्भवती महिला की परवाणू में मौत हुई जो बिहार की रहने वाली थी। इसके अलावा नालागढ़ में एक 45 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


उधर, ऊना जिले में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत 30 वर्षीय मीडिया कर्मी की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बहडाला के युवक को बुखार था और शुगर की समस्या भी थी। बुधवार सुबह युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। युवक को चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद युवक का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन में जांचा गया, जो पॉजिटिव आया। अब कंफर्म रिपोर्ट के लिए टेस्ट आरटीपीसीआर लैब को भेजा जा रहा है। इसके अलावा कांगड़ा के धीरा की महिला की मौत हो गई।  प्रदेश में अब तक कोरोना से 68 लोगों की जान जा चुकी है। जिला मुख्यालय ऊना में कार्यरत पांच मीडिया कर्मी भी कोराना पॉजिटिव हैं।

हमीरपुर के बिझड़ी में आयुर्वेदिक अस्पताल का चिकित्सक पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने के बाद डॉक्टर का सैंपल लिया गया था। विधानसभा डयूटी में तैनात सीआईडी का कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कालीबाड़ी स्थित धर्मशाला में ठहरा हुआ था। संक्रमित को कोविड सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। गुरुवार से मंदिर खुलना था जिसे लेकर अब संशय बन गया है। यहां कुल लोग 36 लोग थे जिनमें 32 पुलिस कर्मचारी थे। वहीं, एनआईटी का सहायक प्रोफेसर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोफेसर की संस्थान में गिरने के बाद पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन


सीएम जयराम ने ये कहा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में रोजाना पांच हजार से ज्यादा कोरोना सैंपलों की जांच की जा रही है। प्रदेश में वेंटिलेटरों की संख्या 640 हो गई है। सरकार के पास 1.60 लाख पीपीई किट और तीन लाख एन-95 मास्क उपलब्ध हैं। डेडिकेटिड कोविड अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 4.53 लाख लोगों को बाहरी राज्यों से हिमाचल में लाया गया है। 

महेंद्र सिंह को मिली आइजीएमसी अस्पताल से छुट्टी
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई है। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद वह आईजीएमसी के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल थे। यहां पर वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे। वहीं हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर आईजीएमसी के कोरोना योद्धाओं के कार्य करने को लेकर पोस्ट भी डाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें