हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में संजौली के 86 वर्षीय बुजुर्ग और झंडूता बिलासपुर की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बिलासपुर के चांदपुर के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। साथ ही उनके पूरा परिवार के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शांता कुमार के अलावा उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पोती और निजी सहायक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।