फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: सात संक्रमितों की मौत, 77 विद्यार्थियों समेत रिकॉर्ड 618 पॉजिटिव

Sat, 07 Nov 2020 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव-सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल में दो नवंबर से स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों के पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मंडी के जोगिंद्रनगर में तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज स्कूल सूजा के 67 विद्यार्थी और 25 स्टाफ के सदस्य पॉजिटिव आए हैं। ये सभी विद्यार्थी 10वीं और जमा दो कक्षा के हैं। सभी 26 से 31 अक्तूबर तक नेपाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और लद्दाख से आए थे। मंडी जिले के द्राहल और मकरीड़ी स्कूल के छह और बच्चे भी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा सरकाघाट स्कूल के तीन विद्यार्थी भी पॉजिटिव आए हैं। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के चिकित्सक डॉ. छेरिंग ने विद्यार्थियों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। वहीं, विधायक राकेश जम्वाल के पिता भी संक्रमित पाए गए हैं। आनी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश के तीन शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। चंबा में भी दो शिक्षक और एक विद्यार्थी पॉजिटिव आया है।  वहीं, प्रदेश में सात और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बिलासपुर की 16 वर्षीय किशोरी और लाहौल के उदयपुर निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा केलांग में तैनात कोरोना संक्रमित जिला कृषि अधिकारी संक्रमितों ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सोलन जिले में कोरोना संक्रमित महिला व पुरुष की मौत हुई है। आईजीएमसी में करसोग के 78 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा ठियोग के पराला के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ा। शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 618 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में रिकॉर्ड 135, मंडी 156, कुल्लू 57, कांगड़ा 56, बिलासपुर 50, हमीरपुर 29, चंबा 61, किन्नौर 8, सिरमौर 8, सोलन 32, ऊना 9 और लाहौल-स्पीति में  17 नए मामले आए हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 24812 के पार पहुंच गया है। 4198 सक्रिय मामले हैं। 20225 मरीज ठीक हो गए हैं। 365  कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  उधर, कोरोना के डर से जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने नहीं दी है। शनिवार को जिला भर के 20 केंद्रों में कोविड नियमों की अनुपालना के साथ परीक्षा संपन्न हुई। प्रधानाचार्य डीके सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 30319 विद्यार्थी ही बैठे। 50557 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। शायद कोरोना संक्रमण के चलते वह परीक्षा में नहीं बैठ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें