फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: हिमाचल में 209 नए कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मामले 1406

Mon, 24 Apr 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,406 हो गई है। 19 मरीज अभी भी प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की ही कोरोना से मौत हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 3,668 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से 209 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,406 हो गई है। 19 मरीज अभी भी प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला कांगड़ा में 64, मंडी 55, बिलासपुर 24, सिरमौर 15, सोलन 13, शिमला 12, चंबा 11, किन्नौर और कुल्लू छह-छह और लाहौल-स्पीति तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बीते दस दिन से कोरोना का ग्राफ गिरा है। हिमाचल में जहां सक्रिय मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार हो गया था, वहीं अब यह घटकर 1400 पहुंच गया है। चार से पांच दिन के भीतर लोग ठीक हो रहे हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की ही कोरोना से मौत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें