मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद उद्योग निदेशालय को गुरुवार को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। इस एहतियाती कदम को इसलिए उठाया गया है क्योंकि संक्रमित उप सचिव के पास उद्योग विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन का भी अतिरिक्त कार्यभार है।
बताया जा रहा है कि बतौर संयुक्त निदेशक उन्होंने उद्योग निदेशालय के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों से भी मुलाकात की थी। शर्मा के सबसे नजदीकी संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट भी गुरुवार को ही आनी है। ऐसे में उन रिपोर्ट के आने के बाद अगली कनेक्शन चेन का सैंपल लिया जाएगा।