फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनी हिमाचल की पहली कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग, पांच सेकंड में वायरस से मुक्ति

Thu, 09 Apr 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के कई मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश में कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत नालागढ़ अस्पताल से हुई है, जहां ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा पहली टनल स्थापित कर दी गई है। यहां इसका ट्रायल भी किया गया है। टनल में प्रवेश करते ही व्यक्ति पांच सेकंड में बिना गीले हुए खुद ही सैनिटाइज हो जाएगा। 

विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन की अगुवाई में यह टनल स्थापित हुई है। इस दौरान एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, बीएमओ डॉ. केडी जस्सल, बीडीओ राजकुमार आदि मौजूद रहे। नालागढ़ अस्पताल में अब प्रवेश करने वाले लोग सैनिटाइज होकर ही प्रवेश करेंगे। इस कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग को नालागढ़ अस्पताल में स्थापित करके ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया है। यदि प्रयोग सफल होता है तो अन्य जगहों पर भी इनका संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगी टनल 

- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के कई मामले सामने आए हैं और कांगड़ा में एक की मौत, जबकि बीबीएन के बद्दी में आई महिला की पीजीआई में मौत के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ अस्पताल में इस कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग को स्थापित करके इसका ट्रायल आरंभ कर दिया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र में सुरंग की स्थापना इस वायरस की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से पूरे उपमंडल को सैनिटाइज करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें