फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल लॉकडाउन बढ़ाने को तैयार, केंद्र से ग्रीन जोन में मांगीं रियायतें

Tue, 28 Apr 2020 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष कोरोना को लेकर प्रदेश का पक्ष रखा। पीएम से वीडियो कांफ्रेंस पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में जयराम ने कहा कि हिमाचल तीन मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के लिए तैयार है। हालांकि, आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए ग्रीन जोन में रियायतें मिलनी चाहिए। पीएम मोदी से वेंटिलेटर की मांग करते हुए सीएम जयराम ने फार्मा उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मदद भी मांगी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान मोदी ने हिमाचल में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों को लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। पीएम ने कहा कि इस ऐप से कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति को चिह्नित करने में मदद मिलेगी। वहीं, सीएम जयराम ने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान से प्रदेश के लोगों में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षणों की स्क्रीनिंग करने में सहायता मिली है। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से हिमाचल की इस पहल का अनुसरण करने का आग्रह भी किया।

फार्मा उद्योगों के लिए कच्चा माल, सेब कार्टन का उठाया मसला 
सीएम ने भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का पीएम मोदी से किया आग्रह किया। फार्मास्यूटिकल इकाइयों में निर्माण शुरू हो गया है। लगभग 80 प्रतिशत फार्मास्यूटिकल कंपनियां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग हिमाचल में हैं, इसलिए केंद्र सरकार रसायन और कच्चे माल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए मदद करे। सेब उत्पादन की सुचारू आवाजाही सुविधा और गत्ते के डिब्बों की पर्याप्त आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने की जरूरत 
विज्ञापन


40 में से अब 10 एक्टिव केस, पांच दिन से नया मामला नहीं   
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 40 में से अब 10 कोरोना पाजिटिव मरीज हैं। 25 स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार व्यक्ति प्रदेश से बाहर इलाज करवा रहे हैं जबकि एक व्यक्ति का देहांत हो चुका है। सीएम ने कहा कि बीते पांच दिनों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन

हिमाचल में 19 मार्च को सामने आया कोरोना का पहला मामला 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम से मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि प्रदेश में 19 मार्च 2020 को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था और जिला कांगड़ा में कर्फ्यू लगाया गया था। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे प्रदेश में 24 मार्च को कर्फ्यू लगाया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा रही है, जिससे लोगों को कर्फ्यू के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के छह जिले ग्रीन जोन में हैं। इन जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन जारी रखने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राज्यों को आर्थिक गतिविधियां शुरू करने विशेषकर ग्रीन जोन में आने वाले क्षेत्रों में गतिविधियां चलाने की मंजूरी दी जा रही है।

सीएम का दावा, हिमाचल में कोरोना वायरस का जांच अनुपात देश में सबसे ज्यादा 
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में जांच अनुपात 700 प्रति 10 लाख व्यक्ति है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान एक विशेष अभियान है, जिसके तहत 70 लाख लोगों की इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी जांचने को 16 हजार कर्मचारियों के दल की ओर से जांच की जा चुकी है। इस काम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरा मेडिकल स्टाफ और पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। सभी इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी से ग्रस्त रोगियों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें