फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राज्यपाल होम क्वारंटीन, खेल मंत्री समेत कई बड़े नेताओं की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 07 Aug 2020 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संपर्क में आने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और पूर्व सीएम शांता कुमार ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा खेल मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वहीं मंत्री सुखराम की पत्नी, तीसरी बेटी और विधायक रीना कश्यप ने भी परिवार सहित टेस्ट करवा लिया है।

विज्ञापन


सात दिन के लिए क्वारंटीन राज्यपाल के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। पॉजिटिव निकले मंत्री के पीएसओ की वजह से एसपी कार्यालय, नगर निगम शिमला और पुलिस हेड क्वार्टर की कैंटीन भी बंद कर दी गई है। सभी संस्थान अगले दो दिन बंद रहेंगे। सोमवार को सभी के सैनिटाइजेशन के बाद कामकाज शुरू होगा। जयराम सरकार में नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरी सरकार से लेकर संगठन तक में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा और हमीरपुर के कई लोग मंत्री व उनके प्राइमरी कांटेक्ट के संपर्क में आए हैं। 

ऊर्जा मंत्री की किडनी, शुगर समेत सभी रिपोर्ट सामान्य
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में भर्ती ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की शुक्रवार को किडनी, शुगर समेत सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आई हैं। पॉजिटिव निकलीं उनकी दोनों बेटियों को भी यहीं भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें