फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: स्वास्थ्य विभाग के आदेशों से भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच पर संकट के बादल

Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

12 मार्च को धर्मशाला में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे क्रिकेट मैच पर बारिश के साथ-साथ अब कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आदेशों का भी खतरा मंडराने लगा है। कोरोना वायरस को लेकर केंद्र से स्वास्थ्य विभाग के आदेशों का हवाला देकर डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने एचपीसीए को पत्र लिखकर वन- डे मैच में ज्यादा भीड़ जुटाने से परहेज करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से किसी भी जगह ज्यादा भीड़ जुटने से परहेज करने के निर्देश मिले हैं। वहीं, पुलिस विभाग भी मैच के दौरान जवानों के स्वास्थ्य के लिए चिंतित है। करीब 1000 जवान तैनात किए जाएंगे, जो करीब 23000 दर्शकों की भीड़ का जिम्मा संभालेंगे।  

 एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि विभाग जवानों को दस्ताने और मास्क मुहैया करवाएगा। एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में शेड्यूल पहले से ही बन चुका था। कोरोना वायरस उसके बाद फैला। मैच की तैयारियों को लेकर सभी तरह के इंतजाम किए जा चुके हैं। आधे से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें