फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली और महाराष्ट्र ने बढ़ाई हिमाचल की चिंता, ये है वजह

Tue, 23 Jun 2020 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली और महाराष्ट्र ने हिमाचल की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दोनों राज्यों ने हिमाचल के कोरोना के ग्राफ में 63 फीसदी की बढ़ोतरी की है। दरअसल प्रदेश में अभी तक कोरोना के 702 पॉजिटिव मामले हैं। इनमें 439 मामले दिल्ली और महाराष्ट्र से हिमाचल आए लोगों के हैं। 

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि हिमाचल में एक सप्ताह से औसतन 20 मामले पंजीकृत हो रहे हैं। इनमें 80 फीसदी मामले इन दोनों राज्यों से आए लोगों के हैं। इसके अलावा प्रदेश में 67 संक्रमित वे लोग हैं, जो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए है। इनमें जमाती भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि दिल्ली से सबसे ज्यादा 270 कोरोना पॉजिटिव मामले आए है जबकि महाराष्ट्र से इनकी संख्या 169 है। 9 कोरोना पॉजिटिव ऐसे हैं, जिनकी ट्रेवलर हिस्ट्री नहीं है।

प्रदेश में अभी कोई गंभीर मामला नहीं : धीमान 
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि जैसे-जैसे नए मरीज आ रहे हैं। उसी रफ्तार से मरीज ठीक भी हो रहे है। हिमाचल में पॉजिटिव रेट 0.16 फ ीसदी, डेथ रेट 1.43 फ ीसदी, टेस्ट पर मिलियन 7328, रिकवरी रेट 62 फ ीसदी है। धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से ही लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना का कोई भी गंभीर मामला नहीं आया है। कोविड केयर सेंटर में ही कोरोना पाजिटिव का उपचार हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें