फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Himachal: पांच संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 157 नए मामले

Tue, 08 Sep 2020 11:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। डीसी शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। देर रात निमोनिया से पीड़ित टुटू निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, किडनी रोग से पीड़ित सरकाघाट के 55 व्यक्ति और मधुमेह से पीड़ित बिलासपुर की 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी निवासी मृतक की सरकाघाट में दुकान है। मृतक की पत्नी भी पॉजिटिव बताई जा रही है। कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के 51 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई है। मृतक मधुमेह से पीड़ित था। मरीज को सांस लेने में दिक्कत के बाद सोमवार को शाम को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


 मंडी जिले में कोरोना संक्रमण से नौंवी मौत रिपोर्ट हुई है। मंगलवार को सुबह पांच बजे ज्वालापुर के एक 56 वर्षीय व्यक्ति को जोनल अस्पताल मंडी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एहतियातन मृतक का कोरोना सैंपल लिया गया। जिसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मंगलवार रात को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी पुष्टि नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीवानंद चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। अब मृतक का दाह संस्कार भी कोविड नियमों के तहत होगा।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 62 पहुंच गया हैै। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को 157 नए कोरोना मामले आए हैं। चंबा 10, सिरमौर 18, शिमला 23, मंडी 12, कुल्लू पांच,  लाहौल दो, बिलासपुर एक, ऊना 13, सोलन 24 और कांगड़ा में 49 मामले आए हैं।  प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7831 पहुंच गया है। 2316 सक्रिय मामले हैं। अब तक 5444 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 85 और मरीज ठीक हो गए हैं।


शिमला में नाबार्ड के सहायक प्रबंधक और डॉक्टर समेत 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज
शिमला में नाबार्ड के सहायक प्रबंधक समेत 23 नए कोरोना मरीज आए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त नियंत्रक(वित्त) समेत शहर में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा आईजीएमसी में कोरोना से तीन मरीजों की मौत भी हुई है। संयुक्त नियंत्रक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। देररात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को एनएचएम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए सचिवालय के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के सैंपल लिए। टीम ने यहां कुल 60 सैंपल भरे थे। इनमें से छह लोग पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन


इनमें नेशनल हेल्थ मिशन के कंसलटेंट फाइनेंस, डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लास फोर कर्मचारी के अलावा सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में तैनात दो सीनियर असिस्टेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा एनएचएम के एक कर्मी के परिवार के सैंपल लिए तो उनकी मां भी पॉजिटिव निकलीं। फिलहाल इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया है। एनएचएम कार्यालय को 10 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। रात को नए मामले टुटू, जिला कोर्ट, दुधली, केएनएच, विकासनगर, संजौली, छोटा शिमला, शांकली, कसुम्पटी से आए हैं।  सीएम शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने मामलों की पुष्टि की है। वहीं लाहौल में एचआरटीसी केलांग डिपो का परिचालक व मैकेनिक पॉजिटिव पाया गया है।

रीता धीमान के संपर्क में आए तीन विधायकों ने खुद को किया आईसोलेट
 सोमवार को कोरोना संक्रमित पाई गई विधायक रीता धीमान के संपर्क में आए तीन विधायकों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग उनकी स्थिति पर नजर बनाए हैं। अगर लक्षण मिले तो उनके कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। 
   

Trending Videos
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन व पत्नी भी संक्रमित

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने स्वयं को अपने घर में आईसोलेट कर लिया है। अजय महाजन के अनुसार कोविड-19 के दौर में सरकार के नियमों के तहत पूरी सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय थे, लेकिन वायरस ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया है।

वह पिछले चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके चलते उन्होंने अपना और अपनी पत्नी का कोरोना टेस्ट करवाया और अपने आप को घर में आईसोलेट किया था। सोमवार देर शाम आई उनके स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट में उन्हें और उनकी पत्नी दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें