हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कर्फ्यू ढील के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बुधवार को प्रैसवार्ता में कहा कि कर्फ्यू में ढील पहले की तरह ही सुबह सात से दोपहर दो बजे तक रहेगी। इसी दौरान दुकानें खोली जा सकेंगी। इसके साथ ही लोग को सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक सुबह की सैर करने की अनुमति प्रदान की है।
नागरिकों को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि नोटरी पब्लिक, स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक अब सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक कार्य कर सकेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा। जबकि तहसीलों में भूमि पंजीकरण संबंधी कार्य प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।