फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह पर छाया कोरोना का संकट

Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

 पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह पर भी कोरोना का साया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के चलते शिमला में मुख्य समारोह आयोजित करना मुश्किल हो गया है। अब शिक्षा विभाग ने पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर दो विकल्प देते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अब यह सरकार पर निर्भर करेगा कि किस विकल्प को मंजूरी दी जाती है। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के पहले विकल्प में कहा गया है कि राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा अभी कर दी जाए। पुरस्कार वितरण को लेकर फैसला हालात सुधरने पर लिया जाए।

विज्ञापन


दूसरे विकल्प में शिक्षक पुरस्कार को ऑनलाइन करवाने की बात कही है। इसके तहत मुख्य कार्यक्रम राजभवन शिमला में होगा। चयनित शिक्षकों को जिला स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। पचास से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी के चलते शिक्षा विभाग ने यह विकल्प तलाशे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक शिक्षक के साथ उनके परिवार के तीन से चार लोग आते हैं। ऐसे में राजभवन में कार्यक्रम आयोजित करना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य विभाग के नियमों की अनदेखी न हो, इसके चलते सरकार को समारोह आयोजित करने के लिए विकल्प सहित प्रस्ताव भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें