फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करें: जयराम

Thu, 03 Dec 2020 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कुछ सख्त निर्णय लिए हैं। 15 दिसंबर तक प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से परस्पर दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


मौजूदा हालत तो देख लेने पड़े कड़े नियम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि सरकार धरातल पर सभी से फीडबैक ले रही है और मॉनिटरिंग का काम अच्छा चल रहा है। शादियों के चलते कोविड-19 संक्रमण बढ़ा है। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कड़े निर्णय भी लेने पड़े। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिम्मेदारी से काम करता है। जब देश में लॉकडाउन लगा तो कांग्रेस पूरी तरह से लॉकडाउन हो गई और कोई काम नहीं कर पाई। 

Trending Videos
विज्ञापन

सरकार और संगठन मिलकर लड़ेंगे कोरोना से : कश्यप

भाजपा के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप ने कहा कि 15 दिसंबर तक भाजपा कोई भी एक्चुअल कार्यक्रम नहीं करेगी और सभी कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से ही किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब पार्टी वर्चुअल बैठकों से चलाई जाएगी, जिसमें पन्ना प्रमुखों तक संपर्क किया जाएगा।

सरकार और संगठन मिलकर कोविड 19 महामारी को लेकर मोर्चा संभालेंगे और जन जागरण अभियान शुरू होगा। महिला मोर्चा फेस कवर बनाएगी और जनता में वितरित करेगी। सभी सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और नेता कोरोना से संक्रमित लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएंगे। बुजुर्गों की भी विशेष मदद की जाएगी। जिन परिवारों में कोरोना के कारण मृत्यु हुई है, उन परिवारों की भी विशेष मदद की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें