फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में पहली बार बंद हुए चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट, सूना पड़ा बाजार

Tue, 17 Mar 2020 05:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चिंतपूर्णी (ऊना)
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर ऊना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते चिंतपूर्णी मंदिर बंद हो जाने से स्थिति आपातकालीन जैसी हो गई है। इतिहास में ऐसी विकट परिस्थिति पहली बार ही पैदा हुई है कि सरकार को अनिश्चित काल के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद करने पड़े हैं। व्यापारिक कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे मंदिर बंद हुआ तो 11 बजे के बाद बाजार पूरी तरह खाली हो गया।सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर की पौड़ियों पर बैरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। ज्यादातर श्रद्धालुओं को भरवाईं से ही वापस जाने की सलाह दी गई। 

व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पाधा, केसर गर्ग, रमेश चंद स्थानीय दुकानदार जीवन कालिया, कुंदन गर्ग, सुशील, सतीश कालिया, राजेश, निरंजन, नवीन शर्मा, संजीव रत्न, सुनील पाधा आदि ने बताया कि मंदिर बंद होने से व्यापार तो प्रभावित हुआ है, लेकिन जीवन से बढ़कर कुछ भी नहीं है। दूसरी ओर मंदिर बंद होने के चलते कई दुकानें भी बंद रहीं और कई दुकानदारों के वर्कर भी घरों की ओर निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लगाए नाके

- फोटो : अमर उजाला
कोरोना को लेकर सावधानी बरतने के लिए बाहरी प्रदेशों से हिमाचल के मंदिरों में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए ऊना पुलिस ने सात स्थानों पर नाकेबंदी की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि गगरेट थाना के तहत आशादेवी तथा मरवाड़ी में पुलिस बैरियर बनाए गए हैं।

ऊना थाना के तहत मैहतपुर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं से भरे वाहनों को रोका जा रहा है जबकि हरोली थाना के तहत पडने वाले पंडोगा, बाथड़ी व पोलियां में पुलिस ने नाके लगाए हैं। इसके अलावा दियोटसिद्ध जाने वाले बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं को रोकने के लिए बंगाणा में भी एक बैरियर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इन नाकों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं और श्रद्धालुओं से भरे वाहनों को आगे जाने से रोक रहे हैं।

एएसपी ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार जिला ऊना सहित पूरे प्रदेश में सभी धार्मिक स्थान फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को इन आदेशों के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें आगे जाने से रोक कर वापस भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं को समझाया जा रहा है कि सरकार का निर्णय आम लोगों के हित में है और आगामी आदेशों तक सभी मंदिरों समेत अन्य धार्मिक स्थानों पर आम लोगों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने सभी लोगों से पुलिस के काम में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें