फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: हिमाचल में कोरोना के मामले घटे, अस्पताल में मर्ज होंगे वार्ड

Thu, 11 May 2023 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। मामले कम होने से अब कोरोना वार्डों को मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। मामले कम होने से अब कोरोना वार्डों को मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मर्ज किया जा रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में भी कोरोना के कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों से प्रतिदिन कोरोना मरीजों का अपडेट लिया जा रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक इनकी संख्या कम है। मौत पर भी अंकुश लग गया है। हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन दो हजार के करीब मरीजों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से पचास से कम लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हो रही है। राज्य के अस्पतालों में अब कोरोना के नौ लोग उपचाराधीन हैं। बीते महीने इन मरीजों की संख्या 32 थी। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 371 रह गई है जबकि बीते सप्ताह यह आंकड़ा पंद्रह सौ से ज्यादा था। हिमाचल प्रदेश के लिए यह राहत की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें