हिमाचल में स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों की ओर से दी राय से 27 अक्तूबर को कैबिनेट बैठक में अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों की ओर से भेजे माइक्रो प्लान की रिपोर्ट भी कैबिनेट के समक्ष रखी जाएगी।
अगस्त में 2.67 लाख अभिभावक थे स्कूल खोलने के पक्ष में
अगस्त में हुई ई पीटीएम में 2.67 अभिभावक कम संख्या वाले स्कूलों को एहतियात के साथ खोलने के पक्ष में थे। इस दौरान 48 हजार शिक्षकों ने 7.05 लाख से अधिक छात्रों के अभिभावकों से संवाद किया था।