फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से 12वीं मौत, महिला ने आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम

Sun, 26 Jul 2020 12:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से शनिवार को 12वीं मौत हो गई है।  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल(आईजीएमसी) शिमला में कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला किडनी-मधुमेह रोग से पीड़ित थी और 22 जुलाई को आईजीएमसी में भर्ती की गई थी। मृतक महिला सिरमौर के नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ले की रहने वाली थी, जहां बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आ रहे हैं। आईजीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। सिरमौर जिले में कोरोना से यह पहली मौत है। 

विज्ञापन


उधर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 107  नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सोलन जिले 35, सिरमौर 25, मंडी 15, चंबा और ऊना में 6-6, कांगड़ा में 17, हमीरपुर में 2 और शिमला में 1 मरीज पॉजिटिव निकला है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2062 को गई है। 861 सक्रिय मामले हैं। 1173 ठीक हो गए हैं। आज 28 और मरीज ठीक हो गए हैं। 12 की मौत हुई है और 15 राज्य के बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें