फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में सेना के छह जवानों और दो परिवारों के सात सदस्यों समेत 17 कोरोना संक्रमित

Sun, 26 Jul 2020 12:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना के 17 मामले आने से हड़कंप मच गया। इनमें सेना के छह जवान और दो परिवारों के सात सदस्य शामिल हैं। वहीं,बैजनाथ में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल एक सैनिक की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब परिजनों और गांव वालों के सैंपल लिए जाएंगे। कांगड़ा उपमंडल के कुलथी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हो गए। इनमें 32 साल की मां, उसका नौ साल का बेटा, छह साल की बेटी और 27 साल का देवर शामिल हैं। योल आर्मी कैंट में क्वारंटीन 25 वर्षीय सेना का जवान, 29 और 38 साल के सेना के दो और जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों नैहरनपुखर के रहने वाले हैं और ढलियारा में संस्थागत क्वारंटीन थे।

विज्ञापन


दोनों सिक्किम से 17 जुलाई को आए थे। 31 साल का एक और सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह भी नैहरनपुखर का रहने वाला है और 18 जुलाई को लेह से लौटा था। 17 जुलाई को नोएडा से लौटा 34 वर्षीय सैनिक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं 68 साल की महिला, उसकी बहू और पोती भी पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों नूरपुर के रिट के रहने वाले हैं। यह महिला बेटे से संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। नूरपुर का 40 साल का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह पठानकोट से पोल्ट्री व्यापार के चलते 10 दिन पहले आया था। वहीं, देहरा के पनियाल गांव के रहने वाले युवक ने कोरोना को मात दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें