फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डॉक्टर बने कोरोना कर्मवीर, पूरा परिवार कर रहा जरूरतमंदों की मदद

Sun, 24 May 2020 09:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के इस मुश्किल दौर में जहां पूरी दुनिया घरों में कैद है, वहीं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का एक परिवार जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। साथ ही इस परिवार के छह डॉक्टर भी कोरोना कर्मवीर बनकर वैश्विक महामारी के खिलाफ इस जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


लाहौल के जाहलमा और गोहरमा गांव का वैद्य परिवार कोरोना संक्रमण की इस मुश्किल घड़ी में पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार और नेपाल के कुल्लू के विभिन्न इलाकों में रह रहे 95 परिवारों के करीब 350 सदस्यों को खाद्यान्न के अलावा साबुन, सैनिटाइजर और मास्क वितरित कर चुका है। 

वैद्य परिवार ने इस मुहिम के लिए अपने ही परिवार के सदस्यों से 91 हजार रुपये एकत्रित कर मुश्किल दौर में जरूरतमंद लोगों की मदद की है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर रणजीत वैद्य ने कहा कि कोई गरीब भूखा न सोए, इसलिए जरूरत पड़ने पर वैद्य परिवार और भी धन एकत्रित करेगा।
विज्ञापन


डॉ. रणजीत वैद्य खुद लाहौल में कोविड-19 के सर्विलेंस अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनके भतीजे डॉ. अजय वैद्य और डॉ. संजीव वैद्य कुल्लू और नाहन में कोरोना कर्मवीर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी परिवार के कार्यों की सराहना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें