फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में फैला कोरोनावायरस, हिमाचल में हड़कंप, आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच

Sat, 29 Feb 2020 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन समेत कई देशों में कोरोनावायरस के खौफ के बीच अब कई मामले नेपाल में भी सामने आए हैं। इससे हिमाचल में भी हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में हिमाचल में नेपाल के लोग रहते हैं और रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अब नेपाल से आने वाले लोगों पर भी नजर रखेगा। हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपालियों के आने-जाने पर रोक लगाने पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले भी कोरोनावायरस के खौफ के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कई लोगों को निगरानी में रखा था। सोलन में चीन के आठ नागरिकों की जांच की गई थी। इसके अलावा 16 अन्य व्यक्तियों को भी 28 दिन तक निगरानी में रखा गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस पर गंभीर है। नेपाल में कोरोनावायरस के लक्षण लोगों में पाए गए हैं। यहां आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि हिमाचल में वायरस को लेकर अलर्ट किया है। नेपाल, ईरान से आने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें