फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे लोगों को देखा तो मदद के लिए रिया ने दान कर दी गुल्लक

Wed, 01 Apr 2020 02:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अश्वनी कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते प्रभावित हो रहे लोगों को देखकर 11वीं की छात्रा रिया राणा का दिल पसीज गया। संकट की इस घड़ी में छात्रा ने अपनी गुल्लक इनकी मदद के लिए दे दी। हमीरपुर जिले के बिझड़ी की रिया के इस कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली रिया राणा पुत्री महेंद्र सिंह राणा ने हिमाचल में प्रवासियों की हालत देख अपनी गुल्लक पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा को भेंट कर दी। रिया ने बताया कि इस गुल्लक में वह पिछले एक साल से पैसे डाल रही हैं।

जिन्हें वह लोगों की मदद के लिए दे रही हैं। रिया के पिता महेंद्र सिंह राणा बिझड़ी स्कूल में पीटीए पर हिंदी शिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। रिया के इस जज्बे को देख पंचायत के उपप्रधान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मदद के लिए आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें