फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जाने का न करें प्रयास, पकड़े जाने पर रहना पड़ेगा क्वारंटाइन : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस जहां एक और कर्फ्यू का पूर्ण पालन करवाने के लिए धरातल पर दिन-रात कार्य कर रही है, वहीं आपदा के समय लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कर्मचारी व अधिकारी इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नादौन के बड़ा, जीहन, चोडू आदि क्षेत्रों में प्रवासियों की झुग्गियों में जाकर उनका हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन

राणा ने वहां लोगों को इस रोग से बचने के लिए जागरूक किया। राणा ने उन्हें मास्क लगाने तथा एक दूसरे से कम से कम दो मीटर का फासला रखने को कहा। उन्होंने प्रवासियों को बार-बार हाथ धोने के प्रति जागरूक किया। राणा ने इन लोगों को हिदायत दी कि कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर न निकलें और यहां से पैदल कहीं जाने का प्रयास कतई न करें, अन्यथा वह जहां भी पकड़े जाएंगे वहीं, उन्हें 14 दिनों तक रहना पड़ेगा। राणा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें यहां किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि यदि उन्हें राशन या अन्य किसी वस्तु की आवश्यकता हो तो वह तुरंत नादौन प्रशासन व पुलिस को सूचित करें। इस संबंध में राणा ने बताया कि पुलिस ने नादौन उपमंडल की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं, लोगों से कहा कि उन्हें कोई अति आवश्यक कार्य हो तो पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें