फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफ: कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने रद्द किया तीन जिलों का दौरा

Fri, 13 Mar 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने देश में कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सरकार की एडवाजरी के बाद 15 से 19 मार्च तक तीन जिलों सोलन, सिरमौर व बिलासपुर का प्रस्तावित दौरा टाल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि फिलहाल इस दौरे को अभी टाल दिया गया है। देश में कोरोना वारयस के संभावित खतरे के दूर होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे की नई तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस माह होने वाले अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन


किमटा ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में इसके संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह से एहतियात बरती जाए। शिमला और इसके पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय लोगों को मास्क निशुल्क उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेजों को तुरंत बंद करने के निर्देश जारी किए जाने चाहिए। छोटे बच्चों में इसका खतरा ज्यादा है। दिल्ली की तरह प्रदेश में सभी  सिनेमा हॉल व ऐसी सभी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगा दी जानी चाहिए जहां ज्यादा लोग एक साथ एकत्र हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें