फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बाजार बंद की अफवाहों से दुकानों पर उमड़ रही राशन खरीदने को भीड़

Thu, 19 Mar 2020 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर शहर में वीरवार को बाजार बंद की अफवाहों ने सबको परेशान कर दिया। अफवाहें उड़ीं कि जिला प्रशासन ने वीरवार से सभी व्यापारिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैली इन अफवाहों के बीच शहर की कई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। राशन खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचने लगे। 

विज्ञापन


दुकानदारों से पूछने लगे कि कब से दुकानें बंद हो रही हैं, कितने दिन दुकानें बंद रहेंगी। कई दुकानों पर लंबी लाइनें लग गईं। आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ जुटने के बाद कई कारोबारियों को दुकानें बंद करनी पड़ीं। परेशान कारोबारियों ने भी शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से पूछताछ की। पूछा कि कारोबारियों से बात किए बिना प्रशासन ने इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया।

अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनकी जिला प्रशासन के साथ ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है। यह सब अफवाहें हैं। प्रशासन ने भी उन्हें ऐसे कोई आदेश नहीं दिए हैं। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर उड़ रहीं अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि आने वाले दिनों में सरकार से इस बारे में कोई दिशा निर्देश मिलते हैं तो इसके बारे में सभी को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन


दुकानों में लगी रही लोगों की भीड़ 
शहर में कोरोना वायरस के खौफ के चलते शहर के हिमलैंड स्थित लीलाधर की दुकान में वीरवार सुबह से उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। दुकानदार ने भी एक शटर खोला था और लोगों को लाइन में सामान देते रहे। दुकानदार सौरव ने कहा कि दो दिन से उपभोक्ता दो से तीन माह का सामान एक साथ उठा रहे हैं। सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो रही है। अभी शिमला में कोरोना वायरस का मामला नहीं आया है लेकिन लोगों में भारी डर बना हुआ है। 

अफवाहों की ओर ध्यान न दे जिलावासी : डीसी
डीसी अमित कश्यप ने बताया कि कुछ लोग शिमला बाजारों में तालाबंदी की अफवाह फैला रहे हैं, जो निराधार हैं। डीसी ने बताया कि जिला में मौजूदा समय तक कोविड-19 का कोई संदिग्ध केस पॉजिटिव नहीं पाया गया है। प्रशासन और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने में पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने स्थानीय जनता से कोरोना वायरस के संबंधित अफवाहों पर स्थानीय लोगों को ध्यान न देने की हिदायत दी। साथ ही अपील करते हुए कहा कि जिला वासी जिला प्रशासन के दिए दिशा-निर्देशों एवं आदेशों का पालन करें।

आधार पंजीकरण केंद्र बंद करने के दिए आदेश
कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के सभी आधार पंजीकरण केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए हैं। डीसी अमित कश्यप ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में सतर्कता उपायों को अपनाते हुए जिला में सभी आधार पंजीकरण केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में गंभीर परिस्थितियों में किसी को आवश्यक सेवा प्राप्त करने के लिए कार्यालय के मुखिया से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य है। आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें