फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 4335 विद्यार्थियों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Wed, 16 Mar 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि 28 दिन बाद विद्यार्थियों को दूसरी डोज दी जानी है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है, उन्हें अभी यह वैक्सीन नहीं लगेगी।
विज्ञापन
सोलन में छात्राओं ने लगवाई कोविड वैक्सीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 12 से 14 साल की उम्र के 4335 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्रदेश में इस उम्र के करीब साढ़े तीन लाख के किशोर हैं। इन्हें स्कूलों में ही वैक्सीन लगेगी। कई जगह ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान पोर्टल नहीं चलने से परेशानी भी हुई। 

विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि 28 दिन बाद विद्यार्थियों को दूसरी डोज दी जानी है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है, उन्हें अभी यह वैक्सीन नहीं लगेगी। वैक्सीन लगाने पर बुखार आता है, इसलिए ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं। इन विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद पहली डोज लगेगी। प्रदेश सरकार की ओर से 6 हजार कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की ड्यूटी पर लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें