फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दो गर्भवती महिलाओं ने तोड़ा दम, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद व्यक्ति की मौत

Thu, 20 May 2021 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)/भोटा (हमीरपुर)

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है। ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव नंगल जरियालां में कोरोना से 28 वर्षीय गर्भवती महिला की कोरोना से मौत हो गई है। यह महिला छह माह की गर्भवती थी। 18 मई को इनकी तबीयत खराब हो गई और सांस लेने में दिक्कत आने लगी। परिजन उन्हें होशियारपुर के एक नर्सिंग होम में ले गए।

विज्ञापन


आनन-फानन में महिला रैपिड टेस्ट करवाया गया तो पॉजिटिव पाई गईं। इस पर परिजन उन्हें एंबुलेंस में गगरेट अस्पताल ले आए। महिला का ऑक्सीजन लेवल कम था। खराब तबीयत देखते हुए उन्हें तुरंत डेडिकेटेड हेल्थ केयर सेंटर हरोली में शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार शाम महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो टांडा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। वहीं, जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी पंचायत में भी आठ महीने की कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की गुरुवार को मौत हो गई है।

वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद रेलवे से रिटायर व्यक्ति की मौत
उधर, उपमंडल बंगाणा की मुच्छाली पंचायत के वार्ड छह में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय व्यक्ति बीते नौ मई को संक्रमित पाए गए थे। इन्हें 14 मई को कोविड केयर सेंटर पालकवाह में भर्ती करवाया गया था। इनकी दो बेटियां भी संक्रमित पाई गई हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज आशा वर्कर के माध्यम से  सिविल अस्पताल बंगाणा में लगवाई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें