फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सीएम जयराम बोले- हालात देखकर सरकार लेगी लॉकडाउन पर फैसला, ऑक्सीजन पर्याप्त

Sat, 01 May 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बैठक के बाद सीएम ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में केसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कहा कि जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
कोरोना को लेकर सीएम जयराम ने बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उससे निपटने के लिए गठित चार कमेटियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग लॉकडाउन को लेकर भ्रामक अफवाहें फैला रहे हैं, जो कि सही नहीं है। लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया से तय नहीं होगा, बल्कि सरकार हालात के अनुसार फैसला लेगी। सीएम ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन अगर उसका दुरुपयोग किया जाएगा, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा सीएम ने कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाने और ऑक्सीजन की सप्लाई भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने के अनुमान के अनुसार अभी से सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में केसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएम ने वॉकर व इंडस अस्पताल का दौरा भी किया और वहां अतिरिक्त बेड क्षमता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कोरोना के हालात से निपटने के लिए विचार कर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शादियों में धाम पर प्रतिबंध और बीस लोगों की ही मौजूदगी इसका उदाहरण है। 
विज्ञापन


किसी को अनावश्यक मुनाफाखोरी नहीं करने देंगे 
बद्दी के कुछ फार्मा उद्योगों द्वारा कच्चे माल की सप्लाई न होने और महंगे दाम होने से उत्पादों के दाम बढ़ने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है। सीएम ने कहा कि मुश्किल दौर में किसी को भी अनावश्यक मुनाफाखोरी नहीं करने दी जाएगी। अगर किसी उद्योग को परेशानी है तो वह सरकार से संपर्क करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें