फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: दूल्हा-दुल्हन समेत इटली से पहुंचे सात लोग घर में ‘नजरबंद’

Sat, 14 Mar 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

 हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में कोरोना के खौफ की वजह से दूल्हा-दुल्हन समेत इटली के सात लोगों को स्वास्थ्य कारणों से एक कमरे में ‘नजरबंद’ कर दिया गया है। इटली से दूल्हा समेत छह लोग यहां पहुंचे थे, जिसमें से दो पहले और चार बाद में आए हैं। ये सभी 25 मार्च तक यहां रहेंगे। विवाह समारोह संपन्न होने के उपरांत अब नवविवाहिता को भी इनके साथ रखा गया है।

विज्ञापन


इन्हें न तो किसी से मिलने की इजाजत है और न ही कहीं आ-जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन इनके स्वास्थ्य की अपडेट ले रहा है। प्रशासन भी सावधानियों का जायजा लेकर परिजनों सहित रिश्तेदारों की काउंसलिंग कर रहा है। शनिवार को एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा की अगुवाई वाली टीम इनके निवास स्थान पर पहुंची और फीडबैक लिया।

टीम में तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, बीएमओ डॉ. केडी जस्सल, एसएचओ निर्मल दास व अन्य कर्मचारी शामिल रहे। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि इन लोगों के क्वारनटाइन पीरियड के दौरान प्रबंधों सहित इनके परिजनों व रिश्तेदारों की काउंसलिंग के लिए दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान बताया गया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ वापस भेजे पंजाब घूमने गए दो सदस्य 

इटली से नालागढ़ पहुंचे छह लोगों में से दो पंजाब घूमने चले गए थे। यहां वे जीरकपुर के एक होटल में ठहरे थे। पहचान और यात्रा का विवरण देने पर होटल प्रबंधन ने इनके इटली से आने की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों को पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नालागढ़ लाकर विभाग के हवाले कर दिया है। 

25 मार्च तक नालागढ़ में रहेंगे सभी 
इटली से आए छह लोगों में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इनमें अब एक और नवविवाहिता महिला भी जुड़ गई है। ये लोग 25 मार्च तक यहां रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें