फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Restrictions: हिमाचल के स्कूलों में विद्यार्थियों-शिक्षकों के लिए फेस मास्क अनिवार्य

Wed, 27 Jul 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शीतकालीन स्कूलों में गुरुवार और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 30 जुलाई से बरसात की छुट्टियां समाप्त होने के बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। निदेशालय की ओर से स्कूलों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के बीच उचित दो गज की दूरी बनना सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
स्कूलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में गुरुवार और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 30 जुलाई से बरसात की छुट्टियां समाप्त होने के बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। निदेशालय की ओर से स्कूलों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के बीच उचित दो गज की दूरी बनना सुनिश्चित की जाए। भोजन करने से पहले और बाद में हाथ धोने के महत्व को समझाया जाए।

विज्ञापन


स्कूलों को गुरुवार और शुक्रवार को सैनिटाइज किया जाए। पीने के पानी की टंकियों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों को बूस्टर डोज लगाने के लिए कहा जाए। मिड-डे मिल बनाने वाले कर्मियों को फेस मास्क पहनने और सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा जाए। शिक्षा निदेशालय ने सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण वाले विद्यार्थियों से स्कूल नहीं आने की अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें