फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTET 2022: हिमाचल में टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की टेट का शेड्यूल जारी

Wed, 27 Jul 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने  टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की अध्यापक पात्रता  परीक्षा(टेट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षार्थी लिखित परीक्षाओं के लिए अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने  टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की अध्यापक पात्रता  परीक्षा(टेट) का शेड्यूल जारी कर दिया है।  टीजीटी नॉन मेडिकल की टेट परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, भाषा अध्यापक की टेट परीक्षा 31 जुलाई को 2:00 से 4:30 तक संचालित होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षार्थी लिखित परीक्षाओं के लिए अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


खेल कोटे की काउंसलिंग के पहुंचे 49 अभ्यर्थी
 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड के सत्र 2022-24 के लिए खेल कोटा से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में करवाई जा रही है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि काउंसलिंग के दूसरे दिन 85 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 49 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित खेल संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि डीएलएड के दो वर्षों के सत्र के लिए सीटों के आवंटन से संबंधित काउंसलिंग की तिथियां खेल कोटा की काउंसलिंग के बाद अलग से बोर्ड कार्यालय की ओर से जारी की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें