फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निहोत्री समेत ऊना के 141 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के लिए शुक्रवार का दिन भी बड़ी राहत वाला रहा। जांच के लिए भेजे 141 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। खास बात यह है कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन

अग्निहोत्री का सैंपल वीरवार को ले लिया गया था। इसे आज कुल 141 सैंपल में शामिल किया गया था। गौरतलब है कि मुकेश अग्निहोत्री पिछले दिनों हीरानगर में हुए एक निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। इस दौरान वे मृतक के बेटे से मिले। होशियारपुर पुलिस में तैनात मृतक के बेटे का बाद में पंजाब में ही सैंपल पॉजिटिव आया था। इसके बाद मुकेश ने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था। खतरे की बात यह थी कि अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव से मिलने के बाद कई और लोगों से भी मिले थे। बहरहाल नेता विपक्ष की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार कोरोना मरीजों के फॉलोअप सैंपल भी निगेटिव पाए गए हैं। इसमें जिला परिषद सदस्य लखवीर लक्खी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने बताया कि टक्का की 26 वर्षीय महिला और उसके 5 साल के बेटे की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं पंजोआ अंब के 59 वर्षीय तथा ठठल के 27 वर्षीय युवक की फॉलोअप रिपोर्ट भी निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें